spot_img

New Delhi : संसद परिसर में विपक्षी इंडी गठबंधन का प्रदर्शन

नई दिल्ली : (New Delhi) बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी इंडी गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge), प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद सिंह समेत कई अन्य विपक्षी नेता शामिल हुए।

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President and Leader of Opposition in Rajya Sabha Mallikarjun Kharge) ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव आयोग विपक्षी नेताओं को डराने और धमकाने की कोशिश कर रहा है, जो कि उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। चुनाव आयोग (Election Commission) अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारियों से भाग नहीं सकता और उसे निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। चुनाव आयोग को विपक्ष को डराने के बजाय तथ्यों की जांच करनी चाहिए। यह सिर्फ एक राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि वोट के अधिकार की रक्षा की लड़ाई है, जो सड़क से संसद तक जारी रहेगी।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles