spot_img

New Delhi : केवल विराट कोहली ही बता सकते हैं कि उन्होंने टेस्ट कप्तानी क्यों छोड़ी : सौरव गांगुली

नई दिल्ली: (New Delhi) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि विराट कोहली का भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान पद से हटना उनका व्यक्तिगत निर्णय था और केवल वही बता सकते हैं कि उन्होंने सबसे लंबे प्रारूप में कप्तानी क्यों छोड़ी।विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली 209 रन की हार के बाद प्रशंसकों द्वारा भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में कोहली को फिर से बहाल करने की मांग के मद्देनजर गांगुली की यह टिप्पणी आई है। हालाँकि, कोहली पिछले तीन वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से असफल रहे हैं।

डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद गांगुली ने एक समाचार चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा,”बीसीसीआई विराट कोहली को टेस्ट कप्तानी से हटाने के लिए तैयार नहीं था। दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद हमारे लिए भी यह अप्रत्याशित था। केवल विराट कोहली ही बता सकते हैं कि उन्होंने कप्तानी क्यों छोड़ी। इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी खुद छोड़ दिया था। चयनकर्ताओं को भारत का कप्तान नियुक्त करना था और रोहित उस समय सबसे अच्छे विकल्प थे।”

कोहली ने भारतीय कप्तान के रूप में 68 मैचों में 40 जीत और 11 ड्रॉ के साथ टेस्ट इतिहास में चौथे सबसे सफल कप्तान के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त किया। 34 वर्षीय कोहली सबसे अधिक टेस्ट जीतने वाले कप्तानों की सूची में केवल ग्रीम स्मिथ, रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ से पीछे हैं।

Explore our articles