spot_img

New Delhi : सनातन धर्म के खिलाफ दिए बयान पर भाजपा ने उदयनिधि स्टालिन को बताया तानाशाह हिटलर

नई दिल्ली: (New Delhi) डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म के खिलाफ दिए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निशाना साधा है। भाजपा ने उदयनिधि स्टालिन की तुलना जर्मनी के पूर्व तानाशाह हिटलर से कर दी है।

मंगलवार को भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि हिटलर ने जिस तरह से यहूदियों के बारे में बताया था, उसमें और उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म के खिलाफ दिए बयान में कई समानताएं हैं। हिटलर की तरह स्टालिन जूनियर ने भी सनातन धर्म को खत्म करने की मांग की है।

भाजपा ने एक्स पर लिखा कि हम जानते हैं कि नाजियों की यहूदियों के खिलाफ नफरत के चलते होलोकास्ट हुआ और यूरोप में 60 लाख के करीब यहूदी मारे गए और 50 लाख रूस की जेलों में युद्धबंदियों के रूप में बंद रहे। भाजपा ने लिखा कि ‘उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी भी नफरत से भरी है और इसमें भारत के 80 प्रतिशत हिंदुओं के नरसंहार का आह्वान किया गया है, जो सनातन धर्म का पालन करती है। कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन की स्टालिन के बयान पर चुप्पी निराशाजनक है।

Explore our articles