spot_img

New Delhi: राहुल की याचिका खारिज होने पर जयराम रमेश ने कहा, कानून के तहत सभी विकल्पों का लाभ उठायेंगे

नई दिल्ली:(New Delhi) कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Congress general secretary Jairam Ramesh) ने पार्टी नेता राहुल गांधी की सत्र न्यायालय में अर्जी खारिज होने पर गुरुवार को कहा कि पार्टी कानून के तहत सभी विकल्पों पर विचार करेगी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात के सत्र न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली। मोदी सरनेम मानहानि केस में सूरत कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने की उनकी अर्जी खारिज कर दी है। इस मामले में सूरत की निचली अदालत ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी।

इस फैसले के बाद जयराम रमेश ने कहा कि कानून के तहत सभी उपलब्ध विकल्प हमारे पास हैं। हम उन सभी का लाभ उठाना जारी रखेंगे। कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी शाम 4:00 बजे राहुल गांधी की अपील पर मीडिया को जानकारी देंगे।

New Delhi : खाड़ी संकट के बीच भारत सरकार सतर्क, 52 हजार से अधिक भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौटे

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार (Indian government) ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों...

Explore our articles