spot_img

New Delhi : किसान हित को सदैव सर्वोपरि रखें अधिकारीः शिवराज सिंह

नई दिल्ली : (New Delhi)केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। चौहान ने अधिकारियों से कहा कि किसानों के हितों को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने बुआई के दौरान खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर भी निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि गेहूं की बुआई इस रबी सीजन में 324.88 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है, जबकि पिछले वर्ष यह 318.33 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में थी। धान की बुआई 42.54 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो कि गत वर्ष 40.59 लाख हेक्टेयर में थी। दलहन का रबी सीजन का बुआई क्षेत्र इस वर्ष 140.89 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि गत वर्ष यह 137.80 लाख हेक्टेयर में था। तिलहन की फसलों की बुआई इस वर्ष 97.47 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई, जो गत वर्ष 99.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र था, कमी वाला यह क्षेत्र अन्य फसलों- गेहूं व चना में डायवर्ट हुआ बताया है।

मंत्री चौहान ने विभिन्न राज्यों में मौसम की ताजा एवं संभावित तथा जलाशयों की स्थिति एवं विभिन्न उपज और उनके मूल्य की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि तापमान व जलाशयों की स्थिति के अनुसार आगामी गेहूं व सरसों की उपज अच्छी होने की उम्मीद है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि किसानों के हितों को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए। बुआई के दौरान खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर भी कृषि मंत्री ने निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि रबी मौसम के लिए 14 फरवरी की स्थिति में प्रमख उत्पादक राज्यों में प्याज एवं आलू की बुआई गत वर्ष से क्रमशः 1.52 लाख हेक्टेयर एवं 0.32 लाख हेक्टेयर ज्यादा है, जबकि टमाटर की बुआई भी गत वर्ष की तरह सामान्य है। देश में रबी का कुल बोया गया सामान्य क्षेत्र प्याज के लिए 11.37 लाख हेक्टेयर, आलू के लिए 21.47 लाख हेक्टेयर और टमाटर के लिए 5.80 लाख हेक्टेयर था। चालू रबी सीजन में टमाटर और प्याज की बुआई सुचारू रूप से चल रही है। तीनों फसलों के लिए बुआई का समय अभी उपलब्ध है और मौजूदा अच्छी बाजार कीमतों को देखते हुए, सामान्य क्षेत्र हासिल करने की उम्मीद है।


Mumbai : विवेक भीमनवार ने एमपीएससी के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली

मुंबई : (Mumbai) वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक भीमनवार (Senior IAS officer Vivek Bhimanwar) को बुधवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में महाराष्ट्र पब्लिक...

Explore our articles