
नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय सर्राफा बाजार (Indian bullion market) के लिए पिछला सप्ताह बेहद निराशाजनक रहा, जहां सोने और चांदी की कीमतों में दशकों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती और ऊंची ब्याज दरों की आशंका के चलते सोना करीब ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2.45 लाख प्रति किलोग्राम तक (₹1.46 lakh per 10 grams, while silver dropped to ₹2.45 lakh per kilogram) फिसल गई। हालांकि, भारी गिरावट के बाद इस सप्ताह कीमतों में हल्की रिकवरी की संभावना जताई जा रही है, लेकिन बड़ी तेजी के आसार फिलहाल कमजोर हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1983 के बाद सबसे बड़ी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पिछले एक सप्ताह में 11 फीसदी से अधिक टूट चुका है, जो 1983 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है। फिलहाल इसकी कीमत करीब 4,488 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है और यह लगातार आठवें दिन गिरावट की ओर बढ़ रहा है, जो अक्टूबर 2023 के बाद सबसे लंबा गिरावट का दौर है। इससे पहले जनवरी के अंत में सोना करीब 5,600 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था।
भारतीय बाजार पर असर, आगे सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव संभव
इस वैश्विक गिरावट का सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) (Multi Commodity Exchange) पर चांदी 32,663 रुपये (12.59%) गिरकर 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जबकि सोना 13,974 रुपये (8.82%) गिरकर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर इंडेक्स के 100 के (Dollar Index breaching the 100-mark) पार जाने, ऊंची ब्याज दरों की आशंका और महंगाई के दबाव के चलते सोने पर दबाव बना हुआ है। ऐसे में आने वाले समय में सोना ₹1.40 लाख से ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम के दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर सकता है।


