spot_img

New Delhi : नीति आयोगः ‘ट्रेड वॉच क्वार्टरली’ का छठा संस्करण जारी

New Delhi: NITI Aayog: Sixth edition of 'Trade Watch Quarterly' released

नई दिल्ली : (New Delhi) नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी (NITI Aayog Vice Chairman Suman Bery) ने वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई–सितंबर तिमाही के लिए ‘ट्रेड वॉच क्वार्टरली’ (‘Trade Watch Quarterly’) का छठा संस्करण जारी किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार 4.6 लाख करोड़ डॉलर का है, लेकिन भारत की हिस्सेदारी केवल एक प्रतिशत है।

रिपोर्ट में चीन, हांगकांग और ताइवान के प्रभुत्व के (dominance of China, Hong Kong, and Taiwan) कारण उच्च-प्रौद्योगिकी घटकों के उत्पादन में भारत की पिछड़ी स्थिति पर ध्यान दिलाया गया है। सुझाव दिया गया है कि भारत को असेंबली आधारित उत्पादन से आगे बढ़कर कलपुर्जा-आधारित विनिर्माण और घरेलू मूल्य संवर्धन, शोध एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर जोर देना चाहिए।

आंकड़ों के अनुसार भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात मुख्यतः अमेरिका, यूएई और नीदरलैंड (US, UAE, and the Netherlands) को होता है, जिसमें मोबाइल फोन की हिस्सेदारी 52.5% है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र ऑटोमोबाइल, रिन्यूएबल एनर्जी, टेलीकॉम, रक्षा और डिजिटल सेवाओं जैसे उद्योगों से जुड़ा हुआ है और यह औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Explore our articles