नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) (एनआईए) ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में 14 स्थानों पर ‘गैरकानूनी एसोसिएशन’ (‘unlawful association’), सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े संदिग्धों के परिसरों पर छापेमारी की है।इसी क्रम में एनआईए ने पंजाब के मोगा जिले के झंडीवाला गांव में लाभ सिंह के परिसर में छापेमारी की। लाभ सिंह विदेश में बैठे अलगाववादी समर्थक बघेल सिंह का करीबी सहयोगी है।
इसी तरह टेरर फंडिंग मामले (terror funding case) में मेजर सिंह के घर हरियाणा के यमुनानगर में भी छापेमारी की जा रही है। मेजर सिंह अमेरिका में अलगाववादी समर्थक का करीबी सहयोगी है। एनआईए ने बटाला गांव के बोलेवाल में भी छापेमारी की है।


