spot_img

NEW DELHI : एलएनजेपी अस्पताल में नवजात बच्ची मृत घोषित, परिवार ने बच्ची को जीवित पाया; जांच के आदेश

NEW DELHI : एलएनजेपी अस्पताल में नवजात बच्ची मृत घोषित, परिवार ने बच्ची को जीवित पाया; जांच के आदेश

नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में एक नवजात बच्ची को जन्म के तुरंत बाद ‘मृत घोषित’ कर दिया।

बच्ची के परिवार के सदस्यों ने सोमवार को आरोप लगाया कि उन्होंने शिशु को लगभग डेढ़ घंटे बाद जीवित पाया, उस दौरान वे उसे दफनाने की योजना बना रहे थे।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

बच्ची के चाचा मोहम्मद सलमान ने आरोप लगाया, “कल मेरी भतीजी का जन्म हुआ। वह जीवित थी लेकिन अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

यह घटना सोमवार को तब सामने आई जब बच्चे को एक डिब्बे में बंद दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। परिवार ने स्वीकार किया कि यह वीडियो उन्होंने तब बनाया था जब वह नवजात को अस्पताल से वापस लेकर आये थे।

सलमान ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘बच्ची को हमें एक बॉक्स में सौपा गया और उसे हम अपने न्यू मुस्तफाबाद स्थित घर ले आये। हम उसे दफ्नाने की तैयारी कर रहे थे और हमने कब्र खोदने का आदेश दे दिया था। हमने शाम करीब साढ़े सात बजे जब बॉक्स खोला तो देखा कि बच्ची अपने पैर एवं हाथ चला रह है। हम फौरन अस्पताल की ओर भागे।’’

उसने दावा किया कि इस बारे में पीसीआर हेल्पलाइन को भी सूचित किया गया। यद्यपि पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गयी।

अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि अधिकारियों ने इस मामले में जांच के आदेश दिये हैं।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles