spot_img

New Delhi : बेंगलुरु और मुंबई के बीच शुरू होगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने बेंगलुरु और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने को मंजूरी दे दी है।

रेल मंत्री ने सांसद पीसी मोहन (MP P.C. Mohan) को इसको मिली मंजूरी की जानकारी देते हुए पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया है कि कर्नाटक के केएसआर बेंगलुरु स्टेशन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई (KSR Bengaluru Station in Karnataka to Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus in Mumbai) तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है।

उम्मीद है कि अगले माह इस नई ट्रेन सेवा की शुरुआत हो सकती है। इससे दक्षिण और पश्चिम भारत के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्लीपर कोच में आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

Kolkata : चुनाव 26 : तृणमूल का गढ़ बचाने की चुनौती, भाजपा से सीधी टक्कर

कोलकाता : (Kolkata) कोलकाता की प्रतिष्ठित और प्रभावशाली बालीगंज विधानसभा (Kolkata's prestigious and influential Ballygunge Assembly seat) सीट पर 2026 के चुनाव में मुकाबला...

Explore our articles