नई दिल्ली : (New Delhi) देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) (आईजीआईए) पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण करीब 30 उड़ानों में देरी हुई है, जबकि दो उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह घने कोहरे के कारण करीब 30 उड़ानों में देरी हुई है, जबकि दो उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इन उड़ानों को सुबह साढ़े आठ बजे से 10 बजे के बीच जयपुर भेजा गया है। इससे पहले इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस (IndiGo and SpiceJet Airlines) की एक-एक उड़ान को जयपुर भेजा गया था
आईजीआईए की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 30 उड़ानों में देरी हुई है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (Delhi International Airport Limited) (डीआईएएल) ने एक्स पोस्ट पर दी जानकारी में बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर आगमन और प्रस्थान जारी रहने के दौरान, सीएटी-3 के अनुरूप नहीं होने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। गौरतलब है कि सीएटी-3 दृश्यता बहुत कम होने पर उड़ानों के संचालन से संबंधित है।


