spot_img

New Delhi : पश्चिम बंगाल में कथित तौर पर बलात्कार के बाद एक नाबालिग लड़की हत्या के मामले में एनसीडब्लू ने लिया संज्ञान

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के कलियागंज में कथित तौर पर बलात्कार के बाद एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। शनिवार को आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख कर इस मामले में निष्पक्ष रूप से जांच सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ इस घटना में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तीन दिन में सौंपने को कहा है।

आयोग ने यह भी मांग की है कि यदि लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। साथ ही, शव को अनुचित तरीके से घसीटने के लिए दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

बता दें कि भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें छात्रा के प्रति हुए अपराध को लेकर प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया है और छात्रा के शव को जबरन सड़क पर घसीटते हुए नजर आ रहे हैं।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles