
नई दिल्ली : (New Delhi) देश में एलपीजी की किल्लत (LPG shortage) के बीच शिवालिक के बाद अब एलपीजी टैंकर ‘नंदा देवी’ (Nanda Devi) 47 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह (Vadinar Port in Gujarat) पर पहुंच गया है। इस समय नंदा देवी से एलपीजी को दूसरे जहाज में ट्रांसफर किया जा रहा है।
गुजरात के दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (Deendayal Port Authority) (DPA) के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को वडीनार टर्मिनल के पास स्थित मिड सी का दौरा किया। यहां आज पहुंचे एलपीजी कैरियर नंदा देवी जहाज नंदा देवी के कैप्टन और क्रू-मेंबर से बातचीत की। मिड सी में ही नंदा देवी से पूरी 47 हजार मीट्रिक टन एलपीजी को दूसरे जहाज में ट्रांसफर किया जाएगा। यह काम पूरा होने के बाद एलपीजी का आधा स्टॉक एन्नोर बंदरगाह में ऑफलोड किया जाएगा। इसके साथ ही आधा स्टॉक पश्चिम बंगाल के हल्दीया बंदरगाह (Haldia port in West Bengal) पर ऑफलोड होगा।
मुंद्रा बंदरगाह पर खड़ा शिवालिक एलपीजी कैरियर (LPG carrier ‘Shivalik’) अब मुंद्रा में 12 हजार टन एलपीजी का स्टॉक ऑफलोड करके वडीनार मिड सी में जाएगा और शाम को बाकी का बचा स्टॉक बीच समुद्र में दूसरे शिप में ट्रांसफर करेगा, जो बाद में उस स्टॉक को गुजरात के भरूच जिले में खंभात की खाड़ी में स्थित दाहेज बंदरगाह पर और मैंगलोर के दो अलग-अलग टर्मिनल्स पर ऑफ लोड करेगा।


