spot_img

New Delhi/Mumbai : लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा, डीजीसीए करेगा जांच

नई दिल्‍ली/मुंबई : (New Delhi/Mumbai) मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से मुंबई आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान (Indigo Airlines flight coming from Bangkok to Mumbai at Mumbai Airport) रनवे से टकरा गया। हालांकि, इस घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस (The Directorate General of Civil Aviation (DGCA) will investigate) घटना की जांच करेगा।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि डीजीसीए मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस का एयरबस ए-321 (Airbus A-321 plane of Indigo Airlines) विमान खराब मौसम के कारण लैंडिंग करते समय एक लो-एल्टिट्यूड गो-अराउंड के दौरान रनवे से टकरा गया। हालांकि, इस घटना के दौरान सभी यात्री सुरक्षित रहे।

डीजीसीए ने जांच के आदेश दे दिए हैं। विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है। ये घटना तड़के सुबह 3:06 बजे रनवे 27 पर लैंडिंग करते समय विमान की पिछला हिस्‍सा यानी टेल रनवे से टकरा गई। प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि ये घटना खराब मौसम की वजह से हुई। इस घटना में किसी यात्री या चालक दल के किसी सदस्य को चोट नहीं आई।

उधर, इंडिगो एयरलाइन ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि यह घटना 16 अगस्त, 2025 को सुबह हुई है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों, चालक दल और विमान की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैंकॉक से मुंबई में आ रहा विमान खराब मौसम के कारण कम ऊंचाई पर जाने के दौरान रनवे को छू लिया। हालांकि, विमान को सुरक्षित रूप से उतरा है, जिसके बाद इसे अगले ऑपरेशन से पहले चेक और मरम्मत के लिए भेजा दिया गया।

Explore our articles