spot_img

New Delhi : सांसद पर हमला, भाजपा ने बताया बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का जंगलराज

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के नागरकाटा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं पर लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में मालदा नॉर्थ से भाजपा सांसद खगेन मुर्मु (BJP MP from Malda North, Khagen Murmu) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सोमवार को इस घटना निंदा करते हुए भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय (BJP IT cell chief Amit Malviya) ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का जंगलराज है। उत्तरी मालदा से दो बार सांसद रहे और एक सम्मानित आदिवासी नेता, भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर टीएमसी के गुंडों ने उस समय हमला किया जबवे जलपाईगुड़ी के दुआर्स क्षेत्र के नागराकाटा में विनाशकारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्यों में मदद करने जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) अपने कोलकाता कार्निवल में नाच रही थीं, तब तृणमूल कांग्रेस और राज्य प्रशासन गायब था। भाजपा नेता और कार्यकर्ता वहां बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य करने में लगे हुए थे। ऐसे में उन पर हमला किया जा रहा है। यह तृणमूल कांग्रेस का बंगाल है, जहां क्रूरता का बोलबाला है और मदद करने पर लोगों को पीट कर सजा दी जाती है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा का प्रतिनिधिमंडल बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने बाढ़ पीड़ित इलाकों में पहुंचा था, तभी अचानक पथराव शुरू हो गया। हमले में मालदा नॉर्थ से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू (BJP MP from Malda North, Khagen Murmu) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनके सिर पर पत्थर लगने से गहरी चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं सिलीगुड़ी के विधायक डॉ. शंकर घोष भी इस हिंसा में घायल हुए हैं।

मुर्मू और स्थानीय विधायक शंकर घोष (MLA Shankar Ghosh) समेत अन्य भाजपा नेताओं पर कथित तौर पर उस समय हमला किया गया जब वे बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित कर रहे थे। राज्य में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं उससे पहले हुए इस हमले के बाद राज्य की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles