spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (Global markets) से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मामूली तेजी के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (US President Donald Trump and Chinese President Xi Jinping) के बीच ट्रेड डील समेत अन्य मुद्दों को लेकर होने वाली प्रस्तावित मुलाकात के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 83.47 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,875.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 432.59 अंक यानी 1.86 प्रतिशत उछल कर 23,637.46 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 47,524.69 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,653. 82 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,239.18 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,308.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,469.73 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स (Shanghai Composite Index) 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,005.44 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.18 प्रतिशत उछल कर 26,482 अंक के स्तर पर पहुंचे हुए हैं।

दूसरी ओर गिफ्ट निफ्टी 103 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,913 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स (Composite Index) 0.45 प्रतिशत टूट कर 1,317.53 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। कोस्पी इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल ये सूचकांक 1.24 प्रतिशत फिसल कर 3,992.62 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 302.32 अंक यानी 0.60 प्रतिशत लुढ़क कर 50,210 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,098.52 अंक के स्तर पर और ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.19 प्रतिशत गिर कर 27,941.08 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Mumbai : अजीत विमान हादसे में दर्ज हो गैर-इरातन हत्या का मामला- संजय राऊत

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (former Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar) के विमान हादसे को लेकर विवाद बढ़ता जा...

Explore our articles