spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख

New Delhi: Mixed signals from global markets, Asian markets remain bullish

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (Global markets) से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करके बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones futures) आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज चौतरफा तेजी का रुख बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार होता रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक (Wall Street indices) गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,939.97 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 134.30 अंक 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 160.84 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 50,348.98 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स (FTSE index) 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,353.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.11 प्रतिशत टूट कर 24,987.85 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 8,327.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज चौतरफा खरीदारी होती हुई नजर आ रही है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से निक्केई इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। गिफ्ट निफ्टी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,024.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,980.69 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

ताइवान वेटेड इंडेक्स (Taiwan Weighted Index) ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 597.11 अंक यानी 1.81 प्रतिशत उछल कर 33,670.08 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 111.52 अंक यानी 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,243.26 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 1.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,365.58 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 119.85 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 27,303 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,414.75 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स (Shanghai Composite index) 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,137.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Explore our articles