spot_img

New Delhi: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव

नई दिल्ली:(New Delhi) ग्लोबल मार्केट (global market) से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुआ था। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। लेकिन एशियाई बाजार आज दबाव में कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

अमेरिका में बेरोजगारी दर के आंकड़ों में आई कमी और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,607.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.46 प्रतिशत की उछाल के साथ 14,405.92 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,234.84 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करके बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,554.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 98.03 अंक यानी 1.30 प्रतिशत उछल कर 7,526.55 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 130.23 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,759.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार आज दबाव में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। एशिया के 9 बाजारों में से सिर्फ 3 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 6 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 507.62 अंक यानी 1.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 32,815.48 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,407.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,380.99 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, हैंग सेंग इंडेक्स 335.24 अंक यानी 2.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,999.13 दशमलव अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.77 प्रतिशत लुढ़क कर 3,086.66 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.06 अंक प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,516.25 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.59 प्रतिशत टूट कर 7,117.08 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,952.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

New Delhi : बेंगलुरु और मुंबई के बीच शुरू होगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने बेंगलुरु और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू...

Explore our articles