spot_img

New Delhi: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में बढ़ा दबाव

नई दिल्ली :(New Delhi) ग्लोबल मार्केट (global market) से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। थैंक्सगिविंग डे की छुट्टी होने की वजह से पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक में कामकाज नहीं हुआ। हालांकि आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 35,298.31 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले कारोबारी सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए थे। वहीं एशियाई बाजारों (Asian markets) में आज आमतौर पर दबाव की स्थिति बनी हुई है।

यूरोपीय बाजार के तीनों सूचकांक पिछले सत्र के दौरान बढ़त हासिल करने में सफल रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,483.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,277.93 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,994.73 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर दबाव की स्थिति बनी हुई नजर आ रही है। एशिया के 9 बाजारों में से 3 के सूचकांक फिलहाल मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि 6 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 238.63 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 33,690.46 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,301.88 अंक के स्तर पर बना हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,013.90 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,839.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.58 प्रतिशत लुढ़क कर 3,096.81 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 247.76 अंक यानी 1.38 प्रतिशत टूट कर 17,663.08 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,502.34 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स से 0.37 प्रतिशत गिर कर 1,401.43 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.48 प्रतिशत फिसल कर 3,047.22 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ क्लीन मैक्स एनवायरो का आईपीओ

नई दिल्ली : (New Delhi) कमर्शियल एंड इडस्ट्रियल रीन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर (commercial and industrial renewable energy provider) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का...

Explore our articles