spot_img

New Delhi : क्रिकेटर नीतीश राणा की पत्नी का बदमाशों ने किया पीछा, केस दर्ज

नई दिल्ली : आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स के कैप्टन नितीश राणा की पत्नी को दिल्ली में दो बदमाशों द्वारा परेशान करने का मामला प्रकाश में आया है। नितीश राणा की पत्नी सांची मरवाहा राणा ने ईमेल के द्वारा कीर्ति नगर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने बताया कि चार मई की रात जब वह कार से घर लौट रही थीं, इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा किया और उनकी कार पर जोर से हाथ मार-मार कर कार को रोकने की कोशिश की। इस मामले में कीर्ति नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ई-मेल द्वारा की शिकायत में उन्होंने यह भी बताया कि जब घर पहुंच कर पुलिस को मामले की शिकायत की तो पुलिस ने उल्टा यह नसीहत दी की “अब आप सुरक्षित घर पहुंच गई हैं, इस मामले को जाने दें।’’ इसके बाद उन्होंने इस मामले से संबंधित एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो वायरल होने के बाद वेस्ट जिला पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी घनश्याम बंसल के अनुसार पांच मई को ईमेल के जरिए कीर्ति नगर थाने को नितीश राणा की पत्नी सांची मरवाहा राणा ने शिकायत दी, जिसमें कहा गया कि चार मई की रात 8:30 बजे के करीब जब वह छतरपुर से अपने घर मॉडल टाउन जा रही थीं। उसी दौरान कीर्ति नगर इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने काफी तेजी से उनकी कार का पीछा किया, फिर बदमाश अचानक आगे निकल गए और कार रुकवा कर उनके कार पर जोर से हाथ मारने लगे।

पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान चैतन्य शिवम और विवेक के रूप में हुई है।

Explore our articles