spot_img

New Delhi : मिरांडा, हंसराज और स्टनर्स ने पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबले जीते

New Delhi: Miranda, Hansraj, and Stunners Win Their Respective Matches in the 5th PSPB Baba Deep Singh Basketball Tournament

नई दिल्ली : (New Delhi) नई दिल्ली के श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज में खेले जा रहे पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (5th PSPB Baba Deep Singh Basketball) (पुरुष और महिला) टूर्नामेंट के छठे दिन मिरांडा हाउस, हंसराज कॉलेज और स्टनर्स एकेडमी ने आसान जीत हासिल की।

महिला वर्ग में मिरांडा हाउस ने हंसराज कॉलेज को 53-18 से हराकर जीत हासिल की। मैच में मिरांडा हाउस की दीक्षिता को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

इसी तरह पुरुष वर्ग के मैच में हंसराज कॉलेज ने रामजस कॉलेज को 63-38 से हराया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार हंसराज कॉलेज के सार्थक को दिया गया।

एक अन्य मैच में स्टनर्स एकेडमी ने खालसा एलुमनी को 105-87 से हराया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार स्टनर्स एकेडमी के जयंत कादयान (‘Player of the Match’ award was given to Jayant Kadyan from Stunners Academy) को दिया गया।

Mumbai : मशहूर गायिका आशा भोसले का सोमवार को शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुंबई : (Mumbai) मशहूर गायिका आशा भोसले (Renowned singer Asha Bhosle) का सोमवार को दादर स्थित शिवाजी पार्क (Monday at Shivaji Park in Dadar)...

Explore our articles