spot_img

New Delhi : खान मंत्रालय ने राज्य खनन तैयारी सूचकांक और राज्य रैंकिंग जारी की

नई दिल्‍ली : (New Delhi) खान मंत्रालय ने गुरुवार को खनन क्षेत्र में सुधारों को बढ़ावा देने के लिए राज्य खनन तत्परता सूचकांक (State Mining Preparedness Index (SMRI) और राज्य रैंकिंग जारी की है। इसके लिए केंद्रीय बजट 2025-26 में घोषणा की गई थी।

खान मंत्रालय (Ministry of Mines) के मुताबिक यह रैंकिंग राज्यों में खनन क्षेत्र में सुधारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सूचकांक को बनाने में नीलामी प्रदर्शन, शीघ्र खदान परिचालन, अन्वेषण पर जोर और गैर-कोयला खनिजों से संबंधित सतत खनन जैसे संकेतक शामिल किये गए हैं, जो खनन क्षेत्र में राज्य के प्रदर्शन को रेखांकित करने के लिए प्रासंगिक हैं।

मंत्रालय के मुताबिक एसएमआरआई के तहत राज्यों को उनके खनिज भंडार के आधार पर तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। श्रेणी-ए में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात (Madhya Pradesh, Rajasthan, and Gujarat) हैं, जबकि श्रेणी बी में गोवा, उत्तर प्रदेश और असम शीर्ष तीन स्थान पर हैं। श्रेणी सी में पंजाब, उत्तराखंड और त्रिपुरा शीर्ष तीन स्थान पर हैं।

Kabul : अफगानिस्तान की पाकिस्तान को माकूल जवाब की चेतावनी

काबुल : (Kabul) अफगानिस्तान ने देश में किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले को गंभीरता से लिया है। रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defense) ने...

Explore our articles