spot_img

New Delhi : भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 5-6 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में

New Delhi : Meeting of BJP national office bearers in the capital Delhi on 5-6 December

नयी दिल्ली: (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक 5-6 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में होगी। ज्ञात हो कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होना है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी, विभिन्न मोर्चां के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेशों के संगठन महामंत्री भी हिस्सा लेंगे।सूत्रों के मुताबिक इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बैठक के समापन सत्र को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर सकते हैं।बैठक में मंडल, बूथ समितियों से लेकर विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

Explore our articles