spot_img

New Delhi : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई
नई दिल्ली : (New Delhi)
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी (Delhi BJP President Virendra Sachdeva and Leader of Opposition Ramveer Singh Bidhuri) की उपस्थिति में शुक्रवार को विश्वास नगर एवं शाहदरा विधानसभाओं से आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। विश्वास नगर एवं शाहदरा विधानसभा से आए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में सतीश लूथरा, अभिषेक बिसारिया, दीपक लूथरा, ताविस अरोड़ा, योगेश दुआ, आचार्य विनय जोशी, नासीर खान एवं सलीम अली खान सहित कई नेता भाजपा में शामिल हुए। वीरेन्द्र सचदेवा ने भाजपा परिवार में इन सभी का स्वागत किया ।

इस मौके पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जिन वादों और ईमानदार राजनीति के कारण वे अरविंद केजरीवाल के साथ एक नई राजनीति की शुरुआत करने चले थे, आज उन सब को अरविंद केजरीवाल ने धोखा दिया है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की उन्नति के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में दूसरे दलों के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता प्रतिदिन घट रही है, क्योंकि उन्होंने अपने कार्यकाल में लगातार घोटाले किए हैं। आज हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट से भी उनके मंत्री एवं सांसद को जमानत तक नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के ऊपर इस वक्त भ्रष्टाचार के 12 आरोप हैं और अभी भी कई आरोपों में वह घिरे हुए हैं।

Explore our articles