spot_img

New Delhi : बौद्धिक दिव्यांगों के मामले में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र

New Delhi: Maharashtra Ranks Second in Cases of Intellectual Disability

नई दिल्ली : (New Delhi) राज्यसभा में एक लिखित उत्तर के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा (Rajya Sabha, Minister of State for Social Justice and Empowerment, B.L. Verma) ने जानकारी दी कि 2011 की जनगणना के अनुसार देश भर में बौद्धिक दिव्यांगों की कुल संख्या 15,05,964 है। इस सूची में उत्तर प्रदेश 1,81,342 व्यक्तियों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि महाराष्ट्र 1,60,209 की संख्या के साथ दूसरे और पश्चिम बंगाल 1,36,523 की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। केंद्र सरकार इन आंकड़ों को व्यवस्थित करने और दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए ‘विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र’ (UDID) (‘Unique Disability ID’) परियोजना पर तेज़ी से काम कर रही है, ताकि एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जा सके और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुँच सके।

Explore our articles