spot_img

New Delhi: संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी का बेंगलुरु में निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

नई दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी का आज सुबह निधन हो गया। 81 वर्षीय मदन दास ने बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

संघ के प्रचार विभाग के अनुसार संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री मदन दास देवी ने सुबह 5 बजे राष्ट्रोत्थाना हॉस्पिटल, राजराजेश्वरी नगर, बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए बेंगलुरु में संघ के प्रांत कार्यालय में दोपहर 1:30 बजे से शाम चार बजे तक रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार पुणे (महाराष्ट्र) में कल सुबह 11 बजे होगा।

शोक की इस घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है- ‘मदन दास देवी जी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया। उनसे मेरा न सिर्फ घनिष्ठ जुड़ाव रहा, बल्कि हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिला। शोक की इस घड़ी में ईश्वर सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!’

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles