spot_img

New Delhi : लोक सभा अध्यक्ष ने “स्किल्स ऑन व्हील्स” बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

नई दिल्ली : लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज ”स्किल्स ऑन व्हील्स” पहल के तहत ”स्किल इंडिया मिशन” को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई बस “स्किल्स ऑन व्हील्स” को हरी झंडी दिखाई।

स्किल इंडिया मिशन के भाग के रूप में, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और इंडसइंड बैंक ने देश के दूर-दराज के इलाकों के युवाओं तक पहुंचने के लिए ”स्किल्स ऑन व्हील्स” पहल शुरू करने के लिए साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत युवाओं को संगत कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके ग्रामीण परिवारों की आजीविका में सुधार लाने के उद्देश्य से पांच साल की अवधि में युवाओं को लाभान्वित किया जाएगा।

इस पहल के अंतर्गत, रेट्रोफिटेड उपकरणों के साथ सुसज्जित बस के माध्यम से आकांक्षी और पिछड़े जिलों में दूर-दूर तक जाकर ‘स्किल इंडिया मिशन” पहल को बढ़ावा दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है, जिससे युवा प्रभावी कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से अपने जीवन की दिशा बदल सकें।

शिक्षा तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस अवसर पर उपस्थित थे।

Mumbai : डेजी शाह की नई फिल्म में दिखेगा वर्दी वाला अंदाज

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री डेजी शाह (Actress Daisy Shah) जल्द ही अपनी नई फिल्म 'डीजीपी कश्मीर' ('DGP Kashmir') में एक आईपीएस अधिकारी के दमदार...

Explore our articles