spot_img

New Delhi: लैम्बॉर्गिनी का 2023 में भारतीय बाजार में ‘शतक’ लगाने का इरादा

नयी दिल्ली:(New Delhi) इटली की कार कंपनी ऑटोमोबिली लैम्बॉर्गिनी का इस साल भारतीय बाजार में बिक्री का ‘शतक’ लगाने का लक्ष्य है। कंपनी के भारत में प्रमुख शरद अग्रवाल ने यह बात कही है। पिछले साल यानी 2022 में कंपनी ने भारतीय बाजार (Indian market) में अपनी रिकॉर्ड बिक्री हासिल की है।

कंपनी भारतीय बाजार में सुपर लक्जरी कारों की श्रृंखला की बिक्री करती है। इनका दाम 3.8 करोड़ रुपये से शुरू होता है। कंपनी इस साल भारतीय बाजार में पहली हाइब्रिड कार भी ला रही है।

लैम्बॉर्गिनी ने भारत में 2022 में 92 इकाइयों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है जो इससे पिछले साल की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने 2021 में भारतीय बाजार में 69 सुपर लक्जरी कारें बेची थीं। इससे पहले 2019 में कंपनी ने 52 इकाइयों की बिक्री का अपना सबसे ऊंचा स्तर हासिल किया था।

अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हां, यह हमारी दिशा है। यह सवाल पिछले काफी समय से आ रहा है। हम भारतीय बाजार में 100 का आंकड़ा पाने का प्रयास कर रहे हैं। संभवत: 2023 में हम यह हासिल कर लेंगे।’’ उनसे पूछा गया था कि क्या कंपनी भारतीय बाजार में 2023 में 100 इकाइयों की बिक्री का आंकड़ा हासिल कर लेगी।

पिछले साल कंपनी आठ इकाइयों की कमी से यह उपलब्धि हासिल करने से चूक गई थी। अग्रवाल ने कहा, ‘‘भारत में हमें अपने कारोबार में किसी तरह की सुस्ती नहीं दिख रही है। वास्तव में इस साल की शुरुआत में हमारी ऑर्डर बुक काफी मजबूत है। देश में हमारे सभी मॉडलों के लिए प्रतीक्षा अवधि करीब डेढ़ साल की है।’’

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles