spot_img

New Delhi : कौशल चौधरी गैंग का शूटर कुलदीप सिंह गिरफ्तार

New Delhi: Kuldeep Singh, shooter of the Kaushal Chaudhary gang, arrested

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime Branch) ने कुख्यात कौशल चौधरी गैंग के मास्टरमाइंड और शूटर कुलदीप सिंह (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर बुराड़ी के एक कारोबारी की हत्या की साजिश रचने और पंजाब में 5 करोड़ रुपये की रंगदारी व फायरिंग मामले में संलिप्तता का आरोप है।

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त हर्ष (Crime Branch Deputy Commissioner of Police Harsh Indora) इंदौरा ने रविवार को बताया कि क्राइम ब्रांच की एंटी-गैंगस्टर स्क्वाड टीम ने नर्सरी रोड, द्वारका सेक्टर-17 के पास जाल बिछाकर आरोपित को उस समय दबोचा जब वह स्कूटी पर सवार होकर भागने की कोशिश कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल (7.62 एमएम), एक 7.65 एमएम पिस्टल लोडेड अवस्था में और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद स्कूटी मुरादनगर थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे की पाई गई।

हत्या की साजिश और गैंग कनेक्शन

पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में खुलासा हुआ कि विदेश में बैठे गैंगस्टर पवन शौकीन और गुरुदीप उर्फ पा़जी (gangsters Pawan Shaukeen and Gurudeep alias Paji) ने दिल्ली में हत्या की साजिश रची थी। गैंग का मकसद बुराड़ी के एक कारोबारी की हत्या कर राजधानी में अपनी दहशत कायम करना और संगठित उगाही रैकेट खड़ा करना था। पुलिस के मुताबिक कुलदीप सिंह पहले भी 2024 में पंजाब के होशियारपुर में पाचं करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। वह अगस्त 2025 में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

ऐसे बना अपराधी

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि 2019 में संपत्ति विवाद में उसके पिता की हत्या के बाद उसने बीए सेकेंड ईयर की पढ़ाई छोड़ दी और गलत संगत में पड़ गया। वह भलस्वा डेयरी इलाके का रहने वाला है। परिवार में मां, पत्नी और बड़ा भाई है। आरोपित ने खुलासा किया कि उसे गैंग के सदस्यों ने एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए संपर्क में रखा। हथियार हरियाणा के अंबाला से मुहैया कराए गए थे। कुछ हथियार प्रयागराज (उप्र) में उसके संपर्कों को भी दिए गए थे। उसने बुराड़ी के कारोबारी की रेकी भी कर ली थी और पंजाब व उप्र के गैंग सदस्यों के साथ मिलकर हत्या की योजना को अंतिम रूप दे रहा था। जांच में पता चला है कि कुलदीप सिंह (Kuldeep Singh) के खिलाफ दिल्ली और पंजाब में कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, रंगदारी, आपराधिक धमकी और फायरिंग के मामले शामिल हैं।

Explore our articles