नई दिल्ली : दिल्ली के कॉन्सटयूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत की तरफ से डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वान ने कृष्ण प्रसाद को एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें बंगाल के रहने वाले सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने के लिए दिया गया।
बंगाल से बाहर भी है कृष्ण प्रसाद की समाज सेवा
कृष्ण प्रसाद पश्चिम बंगाल के विशिष्ट समाजसेवी हैं। वे पिछले 27 वर्षों से समाज सेवा से जुड़े हुए हैं। हर जाड़े में गरीबों को कंबल, राशन, किसानों को बीज, दिव्यांगों को व्हीलचेयर, ग़रीब बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट करते हैं। वे बंगाल के बाहर आसनसोल से लेकर पटना, बनारस, कोलकाता, ऋषिकेश में इनके सामाजिक कार्य करते हैं। रक्तदान, विश्व शांति यज्ञ, हर वर्ष मेधावी छात्रों को स्कालरशिप, जीवन रक्षक दावा का वितरण करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमने 21 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। बता दें कि कृष्ण प्रसाद ने अब तक 20 से ज्यादा मंदिरों का जीर्णोधार करवाया है। उनका कहना है ईश्वर ने हमें दिया है, तो उसे समाज को लौटना होगा।

मोदी दुनिया के सबसे महान प्रधानमंत्री
डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वान ने दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी भारत ही नहीं दुनिया के सबसे महान प्रधानमंत्री मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि उनका विजन देश को समृद्धि की ओर ले जाना है। वे दिल्ली के कॉन्सटयूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत की तरफ से आयोजित 9 साल बेमिसाल, मोदी सरकार कार्यक्रम में बोल रहे थे।
फ्रेडी ने कहा कि मैं आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे इस महान व्यक्ति के बारे में बोलने का मौका दिया। उन्होंने कहा जब मैं नरेंद्र मोदी को देखता हूं तो मुझे एक महान विजनरी व्यक्ति दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि आप मोदी के बारे में आलोचना कर सकते हैं, पर आपको देखना चाहिए कि वह व्यक्ति राष्ट्र को समर्पित है। प्रधानमंत्री ने इस विविधता भरे देश को एक सूत्र में बांध कर रख दिया।
प्रधानमंत्री के एक भाषण ने बदला जीवन
इस अवसर पर बीजेपी नेता और रेलवे बोर्ड के पैसेंजर सर्विसेज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रमेशचंद्र रत्न ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी के टीम का कार्यकता हूं, मैं देखता हूं कि प्रधानमंत्री ने देश को एक सूत्र में बांध दिया है। प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रात दिन एक कर दिया है। आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार ने कहा कि मैं फिल्मी दुनिया में कार्य कर रहा था। प्रधानमंत्री के भाषण सुनकर तय किया कि राजनीति में आकर भारत मां की सेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत की जो परिकल्पना रखी है, उनका सपना साकार करने में जुटे हैं।
हरियाणा की महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत बहनों की आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार जैसे युवक जब अपना सबकुछ छोड़कर प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनसेवा के लिए निकल पड़ते हैं, तो हमें गर्व का अनुभव होता है।


