spot_img

New Delhi : कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ और एमडी उदय कोटक ने दिया इस्तीफा

दीपक गुप्ता 31 दिसंबर तक संभालेंगे एमडी और सीईओ का कार्यभार

नई दिल्ली : कोटक महिंद्रा बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) उदय कोटक ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक ने शनिवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी।

शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने बताया कि उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी और सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल बैंक के संयुक्त प्रबंध निदेशक दीपक गुप्ता 31 दिसंबर तक एमडी और सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि, बैंक ने उदय कोटक के इस्तीफे की वजह नहीं बताई है।

बैंक ने बताया कि बोर्ड की बैठक में उदय कोटक के इस्तीफे पर विचार किया गया। उदय कोटक एक सितंबर से बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ नहीं रहे। कोटक अब बैंक के गैर-कार्यकारी निदेशक बन गए हैं। अंतरिम व्यवस्था के तहत दीपक गुप्ता 31 दिसंबर, 2023 तक बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ की भूमिका निभाएंगे। इसके लिए आरबीआई की मंजूरी ली जानी है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles