spot_img

New Delhi: केजरीवाल ने सहायक उपनिरीक्षक दयाल के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

नयी दिल्ली:(New Delhi) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने बुधवार को सहायक उपनिरीक्षक (ASI) शंभु दयाल के परिजन को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। दयाल की शहर के मायापुरी इलाके में एक झपटमार ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “जनता की रक्षा करते हुए एएसआई शंभु जी ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की। वह शहीद हो गए। हमें उन पर गर्व है। उनकी जान की कोई कीमत नहीं, पर उनके सम्मान में हम उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देंगे।”

मायापुरी पुलिस थाने में तैनात दयाल को कथित तौर पर उस झपटमार ने चाकू मार दिया था, जिसे उन्होंने चार जनवरी को पकड़ा था। घटना में गंभीर रूप से घायल दयाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

सोशल मीडिया पर वायरल घटना के एक वीडियो में झपटमार द्वारा चाकू मारे जाने के बावजूद एएसआई शंभु दयाल को उस पर काबू पाने की कोशिश करते देखा जा सकता है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles