spot_img

New Delhi: महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर बोले जे पी नड्डा, नए संसद भवन की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी

नई दिल्ली:(New Delhi) महिला आरक्षण विधेयक संसद से पारित होने पर खुशी जाहिर करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि नए संसद भवन की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी। आज, एक राष्ट्र के रूप में, हमने महिला सशक्तिकरण के एक नए युग में प्रवेश किया है। संसद के दोनों सदनों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, हम अपनी महिलाओं को लंबे समय से लंबित अधिकार प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़े हैं।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि हमारी नारी शक्ति ने पहले ही जीवन के सभी क्षेत्रों में अपनी योग्यता साबित कर दी है, और अब यह जरूरी है कि वे कानून बनाने की प्रक्रियाओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लें और अमृत काल में हमारे देश के विकास में योगदान दें।

उन्होंने कहा कि यह विधेयक न केवल विधायिका में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाएगा बल्कि हमारी सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के निरंतर प्रयासों के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।

Explore our articles