spot_img

New Delhi : जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को बनाया ‘ब्रांड एंबेसडर’

New Delhi: Jindal Stainless Limited appoints Bollywood actor Ranveer Singh as 'brand ambassador'

नई दिल्ली : (New Delhi) देश की प्रमुख स्टेनलेस स्टील कंपनी जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (Jindal Stainless Limited) (JSL) ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood actor Ranveer Singh) को अपना पहला ब्रांड एंबेसडर और नेशनल सेलिब्रिटी एंडोर्सर (first brand ambassador and national celebrity endorser) नियुक्त किया है।

कंपनी ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood actor Ranveer Singh) को बेहद गर्व और उत्साह के साथ जिंदल स्टेनलेस ने रणवीर सिंह को अपना पहला ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है, जो कंपनी की ब्रांड यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत है। इस कदम का मकसद अपने ब्रांड का उपभोक्ताओं से जुड़ाव मजबूत करना, कंपनी की ब्रांड दृश्यता बढ़ाना और भारत के विकास में स्टेनलेस स्टील की भूमिका को उजागर करना है। यह करार देशव्यापी टीवी, डिजिटल और सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से उपभोक्ताओं से जुड़ाव को मजबूत करेगा।

जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक (MD) अभ्युदय जिंदल (Abhyudaya Jindal) ने कहा कि जिंदल स्टेनलेस अपने विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रही है। रणवीर सिंह का व्यक्तित्व और दर्शकों से उनका मजबूत जुड़ाव उन्हें एक उपयुक्त विकल्प बनाता है, जो देशभर के लोगों तक स्टेनलेस स्टील की बहुमुखी उपयोगिता को पहुंचाने में मदद करेगा।

जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड कंपनी (Jindal Stainless Limited Company) की भारत तथा विदेशों में 16 विनिर्माण एवं प्रसंस्करण इकाइयां हैं। इनमें स्पेन और इंडोनेशिया भी शामिल हैं। मार्च 2025 तक कंपनी का नेटवर्क 12 देशों में फैला हुआ था।

Explore our articles