spot_img

New Delhi : आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज शाम छह बजे तक बंद रहेगा

नई दिल्ली: (New Delhi) दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) ने आज सुबह कुछ देर पहले एक्स पोस्ट में कहा है कि दिल्ली पुलिस की सलाह पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बंद रहेगा। उल्लेखनीय है कि आईटीओ से कुछ फासले पर आम आदमी पार्टी का दफ्तर है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज सुबह 10 बजे भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन का ऐलान किया है। भाजपा मुख्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी दफ्तर के बाहर और भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

Explore our articles