
नई दिल्ली : (New Delhi) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) (आईपीएल 2026) से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) (Kolkata Knight Riders (KKR) and Sunrisers Hyderabad (SRH)) ने अपने-अपने दल में अहम बदलाव करते हुए रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। कोलकाता ने चोटिल आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे (Saurabh Dubey to replace the injured Akash Deep) को शामिल किया है, जबकि हैदराबाद ने जैक एडवर्ड्स के स्थान पर डेविड पेन (David Payne to the team in place of Jack Edwards) को टीम में जोड़ा है।
भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप कमर की चोट (लम्बर स्ट्रेस इंजरी) के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) (Board of Control for Cricket in India) की चिकित्सा टीम की देखरेख में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उपचार कराएंगे। आकाशदीप भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 28 विकेट हासिल किए हैं।
उनकी जगह कोलकाता ने 28 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को मौका दिया है। सौरभ दुबे को 30 लाख रुपये में टीम से जोड़ा गया है, जो उनके करियर के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है।
वहीं हैदराबाद ने इंग्लैंड के खिलाड़ी जैक एडवर्ड्स के चोटिल होने के बाद डेविड पेन को 1.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। डेविड पेन ने अब तक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक मैच खेला है, जबकि टी20 प्रारूप में 233 मैचों में 304 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की है।
आईपीएल 2026 से पहले किए गए ये बदलाव टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, जहां नए खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा।


