
नई दिल्ली : (New Delhi) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (Australian fast bowler Mitchell Starc) ने कहा कि वह कंधे और कोहनी की चोट से उबर रहे हैं और आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals in IPL 2026) के लिए जल्द से जल्द उपलब्ध होने की कोशिश कर रहे हैं।
स्टार्क ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिटनेस को लेकर चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया में उनकी अनुपलब्धता को लेकर कई “गलत और भ्रामक” बातें (“incorrect and misleading”) कही जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑस्ट्रेलियाई समर के दौरान उन्हें अपनी चोट की गंभीरता का पूरा अंदाजा नहीं था। फिलहाल वह रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “मैं इस चोट के कारण दिल्ली टीम और फैंस को हुई असुविधा के लिए माफी चाहता हूं। मैं टीम के संपर्क में हूं और जल्द से जल्द वापसी के लिए पूरी कोशिश कर रहा हूं।”
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को पिछले सीजन में स्टार्क से अच्छा प्रदर्शन मिला था, जहां उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे। टीम ने उन्हें 2026 की नीलामी से पहले 11.75 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 01 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी। स्टार्क की गैरमौजूदगी में टीम के पास विदेशी तेज गेंदबाजी विकल्प के रूप में काइल जैमीसन, लुंगी एनगिडी और दुष्मंथा चमीरा (Kyle Jamieson, Lungi Ngidi, and Dushmantha Chameera) मौजूद हैं।
स्टार्क हाल ही में एशेज 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाज रहे, जहां उन्होंने पांचों टेस्ट मैच खेले और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ ‘Player of the Series’) का पुरस्कार जीता।
इसी बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने तेज गेंदबाजों के वर्कलोड पर नजर रख रहा है, क्योंकि आईपीएल के बाद टीम का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। अगस्त 2026 से जुलाई 2027 के बीच ऑस्ट्रेलिया को 21 टेस्ट मैच खेलने हैं।
गौरतलब है कि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस (Josh Hazlewood and Pat Cummins) भी शुरुआती मुकाबलों में अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के लिए उपलब्ध नहीं हैं, हालांकि वे अपनी फ्रेंचाइजियों से जुड़ चुके हैं।


