spot_img

New Delhi : राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे स्वदेशी पशुपालक

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय मत्स्य पालन (Union Minister of Fisheries), पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला 26 नवंबर को पशु चिकित्सा कॉलेज ग्राउंड, गुवाहाटी में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (National Gopal Ratna Award) प्रदान करेंगे। पुरस्कार समारोह में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान भी उपस्थित रहेंगे। पशुपालन और डेयरी विभाग राष्ट्रीय दुग्ध दिवस उत्सव 2023 के एक हिस्से के रूप में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2023 का आयोजन कर रहा है।

भारत की स्वदेशी गोजातीय नस्लें मजबूत हैं और उनमें राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की आनुवांशिक क्षमता है। स्वदेशी नस्लों के विकास और संरक्षण पर एक विशिष्ट कार्यक्रम के अभाव में उनकी आबादी घट रही है और उनका प्रदर्शन वर्तमान क्षमता से कम है। इस प्रकार मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग ने स्वदेशी गो-जातीय नस्लों के संरक्षण और विकास के उद्देश्य से दिसंबर 2014 में राष्ट्रीय गोजातीय प्रजनन और डेयरी विकास कार्यक्रम के तहत “राष्ट्रीय गोकुल मिशन” शुरू किया था।

इसके तहत यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। जो स्वदेशी मवेशी, भैंस नस्ल का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, सर्वोत्तम डेयरी सहकारी, दूध उत्पादक कंपनी, डेयरी किसान उत्पादक संगठन और सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं। प्रथम श्रेणी के लिए 5 लाख रु., दूसरी श्रेणी के लिए 3 लाख और तीसरी श्रेणी के लिए दो लाख रुपये के साथ योग्यता प्रमाण पत्र और एक स्मृति चिह्न दिए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) श्रेणी के मामले में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2023 में केवल योग्यता प्रमाण पत्र और एक स्मृति चिह्न शामिल होगा।

उचित प्रक्रिया का पालन करने के बाद, पशुपालन विभाग प्रत्येक श्रेणी में विजेताओं की घोषणा भी कर चुका है। इसके तहत स्वदेशी गाय व भैंस नस्ल का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान के ताैर पर प्रथम पुरस्कार करनाल के राम सिंह को, द्वितीय पुरस्कार सूरत के नीलेश मगन भाई अहीर को और तृतीय पुरस्कार वलसाड की बृंदा सिद्धार्थ शाह और महाराष्ट्र नासिक के राहुल मनोहर खैरनार को प्रदान किया जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति, दुग्ध उत्पादक कंपनी, डेयरी किसान उत्पादक संगठन की श्रेणी का पहला पुरस्कार केरल, वायनाड की पुलपल्ली क्षीरोलपदका सहकारण संगम डी लिमिटेड को, दूसरा पुरस्कार कर्नाटक मांड्या के टी एम होसूर मिल्क प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कोऑपरेटिव सोसाइटी को और तीसरा पुरस्कार तमिलनाडु डिंडिगुल केएमएस 158 नाथमकोविलपट्टी दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति को दिया जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) की श्रेणी में पहला पुरस्कार बिहार, अररिया के प्रथम सुमन कुमार साह को, दुसरा पुरस्कार ओडिशा, अनुगुल के अनिल कुमार प्रधान को और तीसरा पुरस्कार आंध्र प्रदेश, श्रीकाकुलम के मुद्दपु प्रसादराव को दिया जाएगा।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles