spot_img

New Delhi : देश में बिजली उत्पादन क्षमता में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी

New Delhi: India's power generation capacity has seen a record increase, with 52,537 MW added in 10 months.

नई दिल्ली : (New Delhi) देश में चालू वित्त वर्ष 2025-26 के पहले 10 महीनों में बिजली उत्पादन क्षमता में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। इस वित्तवर्ष में अब तक का सबसे बड़ा इजाफा करते हुए बिजली उत्पादन 11 फीसदी से ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। देश के कुल बिजली उत्पादन में 52,537 मेगावाट की बढ़ोत्तरी के साथ कुल बिजली उत्पादन 5,20,510.95 मेगावाट हो गया।

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के अनुसार, इस साल 31 जनवरी तक बढ़ी कुल क्षमता में 39,657 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा से है। इसमें 34,955 मेगावाट सौर ऊर्जा और 4,613 मेगावाट पवन ऊर्जा शामिल है। मंत्रालय ने बताया कि यह एक साल में अब तक की सबसे बड़ी क्षमता वृद्धि है। इससे पहले 2024-25 में 34,054 मेगावाट क्षमता जोड़ी गई थी।

देश की कुल स्थापित क्षमता में 2,48,541.62 मेगावाट जीवाश्म ईंधन आधारित है। जबकि 2,71,969.33 मेगावाट क्षमता गैर-जीवाश्म स्रोतों (non-fossil sources) से है। गैर-जीवाश्म स्रोतों में 8,780 मेगावाट परमाणु ऊर्जा शामिल है। वहीं 2,63,189.33 मेगावाट क्षमता नवीकरणीय ऊर्जा से है।

New Delhi : एनाबेल सदरलैंड को लगातार दूसरी बार बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार

नई दिल्ली : (New Delhi) ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड (Australia's star all-rounder Annabel Sutherland) को प्रतिष्ठित बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड 2026 से सम्मानित...

Explore our articles