spot_img

New Delhi : महिला की हत्या के मामले में भारतीय मूल का ऑस्ट्रेलियाई नागरिक गिरफ्तार

New Delhi: Indian-origin Australian citizen arrested in connection with woman's murder

नयी दिल्ली: (New Delhi) भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक राजविंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। सिंह पर ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैण्ड शहर में एक महिला की हत्या करने का आरोप है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि घटना के बाद वह ऑस्ट्रेलिया से भाग गया था। सिंह की गिरफ्तारी पर 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का ईनाम था।

इंटरपोल ने सिंह (38) के खिलाफ एक ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया था, जिसके बाद पटियाला हाउस अदालत ने उसके खिलाफ 21 नवंबर को प्रत्यर्पण अधिनियम के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया।केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों की ओर से साझा की गई जानकारी के आधार पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ इकाई ने सुबह करीब छह बजे जीटी करनाल रोड से पकड़ा।

उन्होंने बताया कि आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने चार नवंबर को बताया था कि समुद्र तट पर ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या करने वाले सिंह की गिरफ्तारी पर 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का ईनाम घोषित किया गया है।अक्टूबर 2018 में त्योह कोर्डिंगले (24) अपने कुत्ते को क्वींसलैंड के वांगेटी बीच पर टहलाने निकली थी, जब उनकी हत्या कर दी गई।सिंह इनिसफेल में बतौर नर्स काम करता था। कोर्डिंगले की हत्या करने के दो दिन बाद ही वह अपनी पत्नी और दो बच्चे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया से भाग गया था।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles