
नई दिल्ली : (New Delhi) 18 मार्च को रियाद में एक भारतीय नागरिक (Indian citizen in Riyadh) की दुखद मौत पर भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने अपनी संवेदना प्रकट की हैं। दूतावास मृतक के परिवार और स्थानीय अधकारियों के संपर्क में है, जिससे कि इस मामले में हर संभव मदद की जा सके। भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 18 मार्च को हुई हालिया घटनाओं के चलते रियाद में एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। दूतावास मृतक के परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव मदद के लिए प्रतिबिद्ध हैं।


