
नयी दिल्ली : भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर-3 भारत-जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जापान में आयोजित अभ्यास ‘शिन्यू मैत्री’ एक से दो मार्च तक चलेगा।
सरकार द्वारा यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भारतीय वायुसेना जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के साथ इस अभ्यास में भाग ले रही है।
बयान में कहा गया, “इस अभ्यास का आयोजन भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ से इतर किया जा रहा है, जो 13 फरवरी, 2023 से दो मार्च, 2023 तक जापान के कोमात्सु में आयोजित किया जा रहा है।”
इसमें कहा गया कि भारतीय वायुसेना का दल ‘शिन्यू मैत्री 23’ में एक सी-17 ग्लोबमास्टर-3 विमान के साथ भाग ले रहा है।


