New Delhi: कम आय वाले देशों के लिए कर्ज पुनर्गठन में बड़ी भूमिका निभाए भारत: येलेन

0
196
New Delhi

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi)
अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट एल येलेन (Finance Minister Janet L Yellen) ने शुक्रवार को कहा कि भारत को जी20 के अध्यक्ष के तौर पर कम एवं मध्यम आय वाले देशों के लिए कर्ज का पुनर्गठन करने के विषय में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

येलेन ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि उन देशों से दूरी बनाई जाए जो हमारी आपूर्ति श्रृंखला के समक्ष भूराजनीतिक एवं सुरक्षा जोखिम खड़े करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए हम भारत जैसे भरोसेमंद कारोबारी साझेदारों के साथ आर्थिक एकजुटता को और गहरा कर रहे हैं। इसके अलावा हम ऐसे विनिर्माताओं पर हमारी निर्भरता कम करने के लिए भी काम कर रहे हैं जो मानवाधिकार मूल्यों के खिलाफ काम करते हैं।’’

उन्होंने आपूर्ति श्रृंखला में विविधता लाने और जोखिम उत्पन्न करने वाले देशों पर निर्भरता को कम करने का भी आह्वान किया।

येलेन ने दोहराया कि भारत के जी20 का अध्यक्ष बनने पर अमेरिका उसका समर्थन करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘भारत का जी20 का अध्यक्ष बनना कर्ज पुनर्गठन पर वैश्विक समन्वय को गति देने का अवसर होगा।’’
Mumbai: नौसेना का रसोइया महाराष्ट्र के उरण से लापता

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई: नौसेना (Navy) का एक 22 वर्षीय कर्मचारी उरण से लापता हो गया, जो पड़ोसी जिले रायगढ़ (Neighboring District Raigarh) में आईएनएस अभिमन्यु बेस कैंप में रसोइये के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी की पहचान विशाल महेशकुमार के रूप में की गई है जो 3 नवंबर की सुबह तैरने के लिए उरण स्थित अपने घर से निकला था।

उन्होंने कहा कि जब विशाल घर नहीं लौटा, तो उसके अभिभावक उरण पुलिस थाने पहुंचे और उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी के आधार पर एक तलाशी अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि 3 नवंबर को विशाल सुबह 10 से 11 बजे के बीच उरण में स्वीमिंग पूल परिसर में था। उसने वहां से अपनी मां को फोन किया था और उससे बात भी की थी।

जांच अधिकारी, सहायक पुलिस निरीक्षक अनिरुद्ध गिजे ने कहा कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और विशाल के मोबाइल टॉवर की लोकेशन के अनुसार उसे आखिरी बार पनवेल रेलवे स्टेशन पर देखा गया था, जो कि उरण से 25 किमी दूर है।

उन्होंने कहा कि पनवेल स्टेशन के बाद विशाल का पता नहीं चल पाया। उरण छोड़ने के एक दिन पहले उसने 70,000 रुपए का वित्तीय लेनदेन किया था।