नयी दिल्ली: (New Delhi) टाइम्स समूह (Times Group) के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक समीर जैन ने शनिवार को कहा कि भारत को एक धार्मिक राष्ट्र के बजाय एक आध्यात्मिक राष्ट्र कहा जाना चाहिए।
जैन ने ‘टाइम्स साहित्य महोत्सव’ में कहा कि शास्त्रों के अध्ययन से लोगों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में मदद मिल सकती है।
उन्होंने कहा, ‘‘धर्म, आध्यात्म और देश को एक साथ जोड़ा जा सकता है। हमें धार्मिक देश शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए। हमारा देश आध्यात्मिक राष्ट्र है।’’
जैन ने कहा कि स्कूल और कॉलेज केवल भौतिक विज्ञान पढ़ाते हैं लेकिन प्रेम, अंतरिक्ष आदि के बारे में अदृश्य विज्ञान के अध्ययन की भी आवश्यकता है।


