spot_img

New Delhi : रूसी तेल आयात पर संभावित अमेरिकी प्रतिबंधों से भारत चिंतित नहीं: हरदीप पुरी

नई दिल्‍ली : (New Delhi) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Amid US President Donald Trump’s) की रूसी तेल आयात वाले देशों पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Petroleum and Natural Gas Minister Hardeep Singh Puri) ने गुरुवार को कहा कि भारत ऐसे किसी भी प्रतिबंध को लेकर चिंतित नहीं है। उन्‍होंने कहा क‍ि बाजार में पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण भारत किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है।

हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्‍ली में गुरुवार को आयोजित वार्षिक अपस्ट्रीम तेल एवं गैस सम्मेलन ऊर्जा वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने कहा कि भारत अमेरिकी प्रतिबंधों की धमकियों को लेकर चिंतित नहीं है क्योंकि बाजार में तेल की पर्याप्त आपूर्ति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कीमतें नीचे आएंगी।

उन्‍होंने कहा कि ये नया भारत है जहां दबाव वाली नहीं, प्रभाव वाली सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर किसी का दबाव नहीं चलता, उनकी प्रतिबद्धता देशवासियों के प्रति है। उन्‍होंने कहा क‍ि भारत को जहां सस्ता मिलेगा, वहां से तेल आयात करेगा। बिना किसी दबाव में भारत ने रूस से तेल खरीद कर वैश्विक मुद्रास्फीति को कंट्रोल किया है। उन्‍होंने कहा कि पहले हम 27 देशों से तेल खरीदते थे, अब ये संख्‍या बढ़कर 40 के करीब हो गई है।

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि भारत एकमात्र देश या उन चुनिंदा देशों में से एक है, जहां बीते 3 वर्षों से अधिक समय में तेल के दाम घटे हैं। यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता से संभव हुआ है। उल्‍लेखनीय है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने हाल ही में कहा है कि यदि मास्को 50 दिनों में यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के समझौते पर सहमत नहीं होता है तो अमेरिका, रूस पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है।

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा जारी

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood actor Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar 2: The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर...

Explore our articles