
नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को नई दिल्ली में भारत के रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट के 42वें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। यह प्रगति 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगी।लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कैंसर की पहचान और उपचार में लोगों की जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत में कैंसर को लेकर जागरूकता की बहुत कमी है। उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं का हर एक व्यक्ति तक सुलभ रूप से नहीं पहुंच पाना भी एक और समस्या है


