spot_img

New Delhi: भाजपा अध्यक्ष नड्डा के आवास पर कर्नाटक कोर ग्रुप के नेताओं की अहम बैठक

New Delhi

नई दिल्ली: (New Delhi) कर्नाटक विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (President JP Nadda) के आवास पर शनिवार को कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिनकुमार कटील, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और अन्य नेताओं ने बैठक की।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ कर्नाटक कोर ग्रुप के नेताओं की यह अहम बैठक है।

अगले महीने होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने 9 अप्रैल को दिल्ली मुख्यालय में एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसमें उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles