
नई दिल्ली : (New Delhi) राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन (Rajya Sabha Chairman C.P. Radhakrishnan) ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner (CEC) Gyanesh Kumar) के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया। ज्ञानेश कुमार को पूरे देश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) (Special Intensive Revision (SIR)) और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में उनके आचरण को लेकर विपक्ष की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था।
130 सांसदों और राज्यसभा के 63 सदस्यों ने किए थे हस्ताक्षर
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लोकसभा के 130 सांसदों और राज्यसभा के 63 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे। 10 पन्नों के इस नोटिस में सात आरोपों की एक सूची शामिल थी। इन आरोपों में CEC के पक्षपातपूर्ण आचरण से लेकर बड़ी संख्या में मतदाताओं के मताधिकार से वंचित होने तक के मामले शामिल थे।


