
नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council) ने शुक्रवार को घोषणा की कि इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स वार्फ (England’s Richard Illingworth and Alex Wharf) भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप फाइनल में ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के अल्लाहुद्दीन पालेकर तीसरे अंपायर, जबकि एड्रियन होल्डस्टॉक चौथे अंपायर (Allahuddin Palekar will be the third umpire, while Adrian Holdstock will be the fourth umpire) होंगे। मैच रेफरी की जिम्मेदारी जिम्बाब्वे के एंडी पायक्रॉफ्ट संभालेंगे।
इलिंगवर्थ का लगातार दूसरा फाइनल, वार्फ पहली बार
रिचर्ड इलिंगवर्थ लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में अंपायरिंग करेंगे। इससे पहले वह 2024 में क्रिस गैफनी के साथ फाइनल में अंपायर रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 2023 विश्व कप फाइनल और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी अंपायरिंग की थी। वहीं एलेक्स वार्फ पहली बार किसी सीनियर आईसीसी विश्व कप फाइनल (Alex Wharf will be officiating in a senior ICC World Cup final) में अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। वार्फ इससे पहले आईसीसी महिला विश्व कप 2022 और पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में अंपायरिंग कर चुके हैं और पिछले वर्ष ही आईसीसी के एमिरेट्स एलीट अंपायर पैनल में शामिल किए गए थे।


