
नई दिल्ली : (New Delhi) आय फाइनेंस लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (initial public offering) (IPO) 9 फरवरी को खुलेगा। निवेशक इसमें निवेश के लिए 11 फरवरी तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 122-129 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
कंपनी ने बुधवार को एक बयान में बताया कि 2 रुपये फेस वैल्यू वाला यह आईपीओ नौ फरवरी को खुलेगा और 11 फरवरी को बंद होगा, जबकि बड़े (एंकर) निवेशक छह फरवरी को इसके लिए बोली लगा पाएंगे। इसके लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 122-129 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी के शेयर 16 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) (NSE) पर सूचीबद्ध होंगे।
आय फाइनेंस लिमिटेड 1,010 करोड़ रुपये के आईपीओ में 710 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 300 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (offer for sale) (OFS) शामिल है। निवेशक कम से कम 116 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद 116 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (non-banking financial company) (NBFC) आय फाइनेंस लिमिटेड का आईपीओ लाने का उद्देश्य भविष्य में कारोबार में वृद्धि और परिसंपत्ति खंड के विस्तार के लिए अपने पूंजी आधार को मजबूत करना है।


